एक ही परिवार के दो बेटों ने किया कमाल, NEET में सफलता पर पूरे इलाके में खुशी

ज्ञानस्थली हाईस्कूल के दो भाइयों, लव और कुश सहनी, ने NEET UG 2026 परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. विद्यालय में आयोजित एक समारोह में दोनों को सम्मानित किया गया. उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है.

Darbhanga News: ज्ञानस्थली हाईस्कूल के पूर्ववर्ती छात्र तथा जयघट्टा निवासी बीबीलाल सहनी के दो पुत्र लव सहनी और कुश सहनी ने NEET UG 2026 परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है. दोनों भाइयों की उपलब्धि पर सोमवार को विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें तथा उनके माता-पिता को सम्मानित किया गया.

Benipur News: विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह

विद्यालय के निदेशक मोहन झा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में दोनों सफल छात्रों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर शिक्षकों और अतिथियों ने उनकी सफलता की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

कठिन मेहनत और संघर्ष से मिली सफलता

निदेशक मोहन झा ने कहा कि लव और कुश सहनी शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं. आर्थिक तंगी जैसी कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की है. उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है.

क्षेत्र में खुशी का माहौल

समारोह में समाजसेवी प्रो. सुरेश प्रसाद सिंह, रंजीत झा, विद्यालय के प्रशासनिक पदाधिकारी कुंदन कुमार झा सहित शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों ने दोनों भाइयों को बधाई दी. वक्ताओं ने कहा कि उनकी सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और यह ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुबोध नारायण पाठक पिछले 20 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. ये सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझते हैं और डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स व नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >