NEET पेपर लीक मामला: बिरौल में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

NEET पेपर लीक के खिलाफ बिरौल में छात्रों ने किया उग्र प्रदर्शन. कोठीपुल चौक पर घंटों जाम रहा और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की गई.

NEET Paper Leak Protest Darbhanga: दरभंगा: नीट (NEET) परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर शनिवार को दरभंगा जिले के बिरौल में छात्रों का भारी आक्रोश देखने को मिला. आक्रोशित छात्रों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रतिवाद मार्च निकाला.

सुपौल बस स्टैंड से कोठीपुल चौक तक मार्च, लगा जाम

छात्र हाथों में तख्तियां लेकर सुपौल बस स्टैंड से निकले और नारेबाजी करते हुए कोठीपुल चौक पहुंचे, जहां उन्होंने एक सभा की. प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. कोठीपुल चौक पर प्रदर्शन के कारण कुछ देर के लिए छोटी-बड़ी गाड़ियों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.

सीबीआई जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

छात्रों ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन अनुमंडल प्रशासन को सौंपा. सौंपे गए ज्ञापन में नीट धांधली की सीबीआई (CBI) जांच कराने, दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और भविष्य में पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू करने की मुख्य मांगे शामिल थीं. हालांकि, इस दौरान बिरौल बाजार पर बंदी का कोई खास असर नहीं दिखा; दुकानें खुली रहीं और बस व ऑटो का परिचालन सामान्य रहा.

मुस्तैद रहा प्रशासन, ग्रामीण एसपी और अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही अनुमंडल प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी, एसडीओ शशांक राज और एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया और ज्ञापन लिया. सुपौल बस स्टैंड, पुराना थाना चौक और कोठीपुल चौक पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा. पुलिस की मुस्तैदी से कुछ उपद्रवी तत्वों की माहौल बिगाड़ने की मंशा नाकाम हो गई. करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया जा सका.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शंकर कुमार सहनी

शंकर कुमार सहनी 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. लोकल टेलीविजन चैनल से लेकर राष्ट्रीय समाचार पत्रों तक में कार्य कर चुके शंकर राजनीति, अपराध और धर्म-संस्कृति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >