बहेड़ी की खुशी रौशन ने नीट में 621 अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

खुशी रौशन ने नीट परीक्षा में 621 अंक प्राप्त कर बहेड़ी प्रखंड और अपने परिवार का नाम रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि पर पूरे गांव और जिले में खुशी का माहौल है. गोल इंस्टीट्यूट से की थी तैयारी.

Darbhanga News: बहेड़ी प्रखंड के सिरुआ गांव की खुशी रौशन ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में शानदार सफलता हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उन्होंने 720 में 621 अंक प्राप्त किए हैं.

गोल इंस्टीट्यूट से की थी तैयारी

खुशी रौशन बैंककर्मी रौशन कुमार झा और शिक्षिका कुमारी भारती की पुत्री हैं. उन्होंने गोल इंस्टीट्यूट से तैयारी कर यह सफलता हासिल की.

उनकी उपलब्धि से दादा अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक नमोनाथ झा, दादी मीरा रानी, नाना अवकाश प्राप्त शिक्षक गौरीकांत झा, नानी सुनीता देवी तथा मामी शिक्षिका विभा झा समेत पूरे परिवार में खुशी का माहौल है.

ग्रामीणों ने दी शुभकामनाएं

खुशी रौशन की सफलता पर लालन नाथ झा, अच्युतानंद झा, मनोज कुमार झा, कन्हैया कुमार झा, इन्द्रनाथ झा, वासुकीनाथ झा, गणपति झा सहित कई लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >