Darbhanga News: नगर विधानसभा क्षेत्र के एनडीए कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आज

Darbhanga News:नगर विधानसभा के एनडीए कार्यकर्ताओं का सम्मेलन 11 सितंबर को लालबाग स्थित लक्ष्मीश्वर पब्लिक लाइब्रेरी परिसर में होगा.

Darbhanga News: दरभंगा. नगर विधानसभा के एनडीए कार्यकर्ताओं का सम्मेलन 11 सितंबर को लालबाग स्थित लक्ष्मीश्वर पब्लिक लाइब्रेरी परिसर में होगा. राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने बुधवार को सम्मेलन स्थल का मुआयना किया. कहा कि सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी, सूचना प्रावैधिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू आदि शामिल होकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे. इसके अलावा एनडीए के सभी घटक दलों के कई वरिष्ठ नेता भी मंच पर उपस्थित रहेंगे. जिले के सांसद और विधायक भी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. मंत्री ने कहा कि एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में मील का पत्थर साबित होगा. साथ ही एनडीए की एकजुटता और मजबूती का भी स्पष्ट संदेश देगा. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना, जदयू जिलाध्यक्ष ईश्वर मंडल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजू तिवारी, विधानसभा प्रभारी मुकुंद चौधरी, लक्ष्मण कांस्यकार, माधव झा, कामोद राय, विशाल महासेठ, मनोज झा, रंजीत पासवान, ध्रुव मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >