नशीली दवाओं का उपयोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक

न्यायालय परिसर स्थित एडीआर भवन में जागरूकता सह शपथ कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया.

दरभंगा. नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय दिवस पर न्यायालय परिसर स्थित एडीआर भवन में जागरूकता सह शपथ कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया. प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाकांत ने कहा कि नशीली दवाओं का उपयोग चिकित्सा के क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी सुधारों के लिए किया जाता है, परंतु इसका उपयोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है. कहा कि इसके लिए लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने कहा कि नशीली दवाओं या मादक पदार्थों का सेवन एवं अवैध तस्करी दंडनीय अपराध है. विधिक सेवा प्राधिकार हर स्तर पर लोगों को जागरूक करता है. सचिव ने कहा कि मंडल कारा में पैनल अधिवक्ता इंदु कुमारी, जिला स्कूल में संजीव कुमार, रामनंदन मिश्र हाइस्कूल में राधा कुमारी एवं मुकुंदी चौधरी में अजय कुमार साहू ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >