कमला बलान नदी में डूबने से किशोरी की मौत

बाढ़ के दस्तक देते ही क्षेत्र में डूबने से मौत होने का मामले सामने आने लगा है.

कुशेश्वरस्थान पूर्वी. बाढ़ के दस्तक देते ही क्षेत्र में डूबने से मौत होने का मामले सामने आने लगा है. सोमवार को इटहर पंचायत के बिसुनियां गांव में कमला बलान नदी में डूबने से एक किशोरी की मौत हो गयी. मृतका विशुनिया गांव के कमल किशोर यादव के 14 वर्षीया पुत्री प्रीति कुमारी है. जानकारी के अनुसार प्रीति गांव के बगल में बह रही कमला बलान नदी में स्नान करने गयी थी. इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गयी और तेज धारा में बह गयी. वहां मौजूद अन्य बच्चों के शोर मचाने पर लोग जुटे. काफी मशक्कत के बाद उसे नदी से बाहर निकाल सीएचसी कुशेश्वरस्थान ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्रीति की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. घटना की सूचना पर पुलिस सीएचसी पहुंची. प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजने की प्रक्रिया चल रही है. घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. प्रीति तीन बहन में दूसरे नम्बर पर थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >