Darbhanga News: बेनीपुर. बहेड़ा थाना क्षेत्र के अमैठी गांव में एक महिला की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गयी. मृतका अमैठी निवासी गोपालजी झा की पुत्रवधू तथा मुकुंद झा की पत्नी आर्या कुमारी (28) बतायी गयी है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. इस खबर से गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया. ग्रामीणों की खबर पर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी, दारोगा रंजय कुमार के साथ पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे. तहकीकात शुरू कर दी. थानाध्यक्ष गौरी ने बताया कि एफएसएल टीम एवं श्वान दस्ता को बुलाकर जांच की गयी है. एसएफएल की टीम घटना स्थल से सैंपल अपने साथ ले गई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. हत्यारे तक पुलिस पहुंच चुकी है. शीघ्र गिरफ्तार कर हत्या के कारणों का खुलासा कर दिया जायेगा. जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के वारी गांव की आर्या की शादी तीन साल पहले अमैठी निवासी मुकुंद झा के साथ हुई थी. घटना की सूचना पर मायके से परिजन भी अमैठी पहुंच चुके हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
