Darbhanga : सांसद गोपालजी बने एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के महाराष्ट्र संयोजक

गोपालजी ठाकुर को एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के लिए महाराष्ट्र राज्य का संयोजक बनाया गया है.

Darbhanga : दरभंगा. महाराष्ट्र में रह रहे प्रवासी बिहारी व मिथिलावासियों को उनकी जन्मभूमि मिथिला में केंद्र तथा राज्य सरकार के द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी देने के लिए भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने सांसद सह लोकसभा में भाजपा के सचेतक गोपालजी ठाकुर को एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के लिए महाराष्ट्र राज्य का संयोजक बनाया गया है. इसकी जानकारी पर पार्टी नेताओं ने सांसद के बलभद्रपुर स्थित संसदीय कार्यालय में उन्हें मखान का माला, पाग एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया .ए कहा कि यह दरभंगा सहित पूरी मिथिला के लिए गौरव की बात है. सम्मान के लिए आभार जताते हुए सांसद ठाकुर ने इस दायित्व के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल एवं दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा के प्रति आभार प्रकट किया. मौके पर संजय कुमार महतो, प्रमोद चौधरी, अभयानंद झा, अमलेश झा, श्रवण चौधरी, उमेश चौधरी, कन्हैया पासवान, अमरनाथ राय, कृष्णभगवान झा, जीवछ सहनी आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >