दरभंगा: MLC चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर ने की बैठक, 2020 के रनर-अप डॉ सुरेंद्र प्रसाद राय जन सुराज में शामिल

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने दरभंगा में आगामी एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया. इस बैठक में दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय से संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए. बैठक की खास बात यह रही कि भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ सुरेंद्र प्रसाद राय ने जन सुराज की सदस्यता ग्रहण की.

दरभंगा: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर मंगलवार को आगामी दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में शामिल हुए. बैठक में दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय से संगठन से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान चुनाव की तैयारियों, संभावित प्रत्याशियों और चुनाव अभियान की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई.

संभावित प्रत्याशियों और चुनावी रणनीति पर मंथन

बैठक में एमएलसी चुनाव के लिए संभावित प्रत्याशियों को लेकर संगठन से जुड़े लोगों ने अपनी राय रखी. चुनाव की तैयारियों और अभियान की रणनीति पर भी चर्चा हुई.

बैठक में मतदाताओं तक संगठन की पहुंच बढ़ाने और प्रभावी चुनावी रणनीति तैयार करने को लेकर मंथन किया गया. चार जिलों से जुड़े संगठन के लोगों की मौजूदगी में चुनाव को लेकर आगे की तैयारियों पर विचार-विमर्श हुआ.

भाजपा नेता डॉ सुरेंद्र प्रसाद राय जन सुराज में शामिल

बैठक के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता और वर्ष 2020 में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रनर-अप रहे डॉ सुरेंद्र प्रसाद राय ने जन सुराज की सदस्यता ग्रहण कर ली. प्रशांत किशोर ने उनका पार्टी में स्वागत किया.

डॉ सुरेंद्र प्रसाद राय बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष रह चुके हैं. इसके अलावा वह भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं. वर्ष 2020 के दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में वह रनर-अप रहे थे.

उनके जन सुराज में शामिल होने को आगामी एमएलसी चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

चार जिलों के संगठन पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, एनपी मंडल, सुभाष कुशवाहा, सरवर अली, जिला अध्यक्ष निर्मल मिश्रा, मुमताज अंसारी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ शोएब अहमद खान, अमन चौधरी, सुरेंद्र मोहन यादव, प्रतिभा झा, बिल्टू सहनी सहित कई नेता और संगठन से जुड़े लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें

दरभंगा: हेलमेट से ढककर मिनी कंटेनर में छिपायी थी 10 लाख की शराब, 876.960 लीटर विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतीश कुमार

26 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय हैं. साहित्य, संस्कृति, कला तथा खेल गतिविधियों में इनकी विशेष अभिरुचि है. ये पत्रकारिता के बदलते स्वरूप को समय की मांग समझते हैं, जबकि प्रिंट को उसकी मूल आत्मा मानते हैं. साहित्य, संस्कृति, कला तथा खेल गतिविधियों में इनकी विशेष अभिरुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >