Darbhanga News: विधायक ने एक साथ पांच सड़कों के निर्माण की रखी आधारशिला

Darbhanga News:बरियौल, कर्जापट्टी, माधोपट्टी तथा मोहम्मदपुर में पांच सड़कों का स्थानीय विधायक मुरारी मोहन झा ने सोमवार को शिलान्यास किया.

Darbhanga News: केवटी. प्रखंड के बरियौल, कर्जापट्टी, माधोपट्टी तथा मोहम्मदपुर में पांच सड़कों का स्थानीय विधायक मुरारी मोहन झा ने सोमवार को शिलान्यास किया. इन सड़कों का निर्माण चार करोड़ 60 लाख की लागत किया जायेगा. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक झा ने कहा कि बरियौल से कहरिया तक 2.1 किमी लंबी सड़क 149 लाख की लागत से, एसएच-75 से मुसहरी टोल तक 1.3 किमी सड़क का निर्माण 86.38 लाख की लागत से, एलओ 53-टी 04 से शेखपट्टी तक 800 मीटर सड़क 60.50 लाख की लागत से, एसएसएच-75 से मध्य ब्राह्मण टोल तक 900 मीटर सड़क 64 लाख की लागत से तथा एसएच-75 तीनगछिया से बुलाकी स्थान तक 1.30 किमी सड़क का निर्माण 99.36 लाख की लागत से किया जायेगा. उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण होने से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी. इस दौरान विधायक ने अपने कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पुल-पुलिया व रोजगार के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी दी. मौके पर पवन कुमार निराला, श्रवण सहनी, किशन गुप्ता, उमेश पासवान, रामनरेश यादव, रंजीत पोद्दार, संतोष यादव, कन्हैयाजी, जनक दास, आशा कुमारी, पप्पू पासवान, राजेश शर्मा, पंकजजी, मुन्नाजी, अशोक यादव, विनय यादव, किशलय कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >