31 परिवार को विधायक ने सौंपी आवास की चाबी

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत बेनीपुर में 31 परिवारों को पक्के घर की सौगात मिली। विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने गृह निर्माण पूरा करने वाले इन परिवारों को स्वीकृति पत्र और सांकेतिक चाबी सौंपी। इस योजना से गरीब और भवनहीन परिवारों का सिर छिपाने का सपना साकार हुआ है।

Pradhan Mantri Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत बेनीपुर के कर्पूरी सभा भवन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने गृह निर्माण पूरा करने वाले 31 परिवारों को स्वीकृति पत्र और सांकेतिक चाबी सौंपी.

Darbhanga News: राज्यस्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

कार्यक्रम के दौरान पटना में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण किया गया. पटना में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लाभुकों को स्वीकृति पत्र तथा आवास की चाबियां वितरित कीं. इसी क्रम में स्थानीय स्तर पर बेनीपुर में भी लाभुकों को चाबियां प्रदान की गईं.

31 परिवारों को मिला अपना घर

कर्पूरी सभा भवन में आयोजित इस समारोह में विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने भवनहीन परिवारों को नए मकान की सौगात दी. आवास का निर्माण पूरा होने पर 31 परिवारों को चाबी और प्रमाण पत्र दिए गए. अपना पक्का मकान पाकर लाभुकों के चेहरे खुशी से खिल उठे.

स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

समारोह की अध्यक्षता विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने की. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार कर्ण समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम में जदयू और भाजपा के स्थानीय नेताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में योजना के लाभुक भी मौजूद थे.

गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत

विधायक ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की इस योजना से बेघर और गरीब लोगों का अपने घर का सपना साकार हो रहा है. पक्का मकान मिलने से इन परिवारों को सिर छिपाने के लिए एक सुरक्षित छत मिल गई है, जिससे उनके जीवनस्तर में सुधार आएगा.

यह भी पढ़ें... रील, मैसेज और फेक प्रोफाइल... मुजफ्फरपुर में इंस्टाग्राम से कैसे बढ़ रहा अपराध का जाल?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुबोध नारायण पाठक

सुबोध नारायण पाठक पिछले 20 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. ये सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझते हैं और डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स व नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >