Jale News: कालिदास सूर्यदेव महाविद्यालय में पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

दरभंगा के कालिदास सूर्यदेव महाविद्यालय में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ. प्रधानाचार्य प्रो. सिद्धार्थ शंकर सिंह ने शुभारंभ करते हुए पर्यावरण संतुलन की आवश्यकता बताई.

Darbhanga News: महाकवि कालिदास सूर्यदेव महाविद्यालय, त्रिमुहान (चंदौना) में बिहार सरकार के जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर और आसपास कुल 500 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

प्रधानाचार्य ने किया शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. सिद्धार्थ शंकर सिंह ने पौधारोपण कर किया. उन्होंने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं. पौधे लगाने के साथ-साथ उनका संरक्षण करना भी सभी की जिम्मेदारी है.

वन विभाग ने उपलब्ध कराए पौधे

पौधारोपण अभियान के लिए वन विभाग, जाले की ओर से पौधे उपलब्ध कराए गए. कार्यक्रम के सफल संचालन में भरत कुमार का विशेष सहयोग रहा.

इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और अन्य सदस्यों ने भाग लिया. कार्यक्रम के अंत में सभी ने अधिक से अधिक पौधारोपण, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने की शपथ ली.



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Keshwendra pratap tha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >