Darbhanga News: मिथिला विकास संगठन का अनशन जारी

Darbhanga News: मिथिला विकास संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भोला कुमार यादव के नेतृत्व में तीन सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा.

Darbhanga News: बहेड़ी. प्रखंड मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर मिथिला विकास संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भोला कुमार यादव के नेतृत्व में तीन सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा. उनकी मांगों में विभिन्न गांवो में पेयजल समस्या को सिर्फ कागजी खानापूरी के विरूद्ध स्थल पर सर्वे कराने व दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करने, गंगदह महादलित टोल से मिटूनियां पीपल के पेड़ तक सड़क व सगुनियां घाट पर पुल निर्माण करवाने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहेड़ी में एक्स-रे मशीन व अल्ट्रासाउंड मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने आदि है. इधर सीओ धनश्री बाला व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे. अनशनकारियों से वार्ता की, लेकिन वे लोग मांगें पूरी होने तक अनशन पर बैठे रहने की बात कही. अनशन पर विकाश फूल, अजित पासवान, पीताम्बर यादव उर्फ हीरो बैठे हैं. मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता कालीचरण यादव ने कहा कि आज अनशन का तीसरा दिन है, लेकिन अनशनकारियों के लिए न तो पानी व बिजली की व्यवस्था हो पायी है और न ही इनकी सुरक्षा की. अनशनकारियों के समर्थन में रंजीत कुमार यादव, नीतीश कुमार यादव, मनीष कुमार, राजीव झा, राजकुमार यादव, जामुन यादव, नवल किशोर यादव, कमल किशोर यादव, रंजीत कुमार साहु, पंकज महतो, कमल किशोर, विपिन भास्कर, कालीचरण यादव, सतेंद्र यादव, जीवछ मांझी, दयालु, सुरेश राम, लालू यादव, भोला यादव आदि लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >