Darbhanga News: मिथिला विश्वविद्यालय में 13.49 अरब घाटे का बजट पारित

Darbhanga News:लनामिवि की सीनेट ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 13 अरब 49 करोड़ के घाटे का बजट आवश्यक संशोधन के साथ पास कर दिया.

Darbhanga News: दरभंगा. लनामिवि की सीनेट ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 13 अरब 49 करोड़ के घाटे का बजट आवश्यक संशोधन के साथ पास कर दिया. जुबली हॉल में बुधवार को कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित सीनेट की बैठक में वित्त परामर्शी इंद्र कुमार द्वारा प्रस्तुत बजट को ध्वनिमत से पारित किया गया. बजट को 10 खंडों में विभक्त कर तैयार किया गया है. व्यय मद में कुल 15 अरब 29 करोड़ 73 लाख 33 हजार 652 रुपये का प्रावधान है. निजी स्रोत से कुल आय एक अरब 81 करोड़ 29 लाख 16 हजार 836 रुपये दिखाया गया है. आय के सामंजन के बाद कुल 13 अरब 49 करोड़ के समेकित व्यय की मांग राज्य सरकार से की जाएगी. बजट के प्रथम खंड में व्यय मद में विवि कार्यालय, पीजी विभाग, अंगीभूत कॉलेजों में कार्यरत शिक्षक-कर्मियों के वेतन तथा एनपीएस के लिए नियोक्ता अंशदान सहित दो अरब 52 करोड़ 29 लाख 25 हजार 686 रुपये का प्रावधान किया गया है. सेवानिवृत कर्मियों के लिए वार्षिक पेंशन, पारिवारिक पेंशन, अर्जित अवकाश एवं उपादान भुगतान के लिए तीन अरब 59 करोड़ 92 लाख 19 हजार 18 रुपये का प्रावधान है. पुनरीक्षित वेतनमान मद में विभिन्न बकाया भुगतान के लिए 51 करोड़ 84 लाख 88 हजार 298 रुपये दिखाया गया है. जबकि पेंशन बकाया, उपादान अंतर एवं अन्य पेंशनादि बकाया मद में 64 करोड़ 66 लाख 60 हजार 834 रुपये का प्रावधान किया गया है. विवि कार्यालय, पीजी विभाग एवं अंगीभूत कॉलेजों के अतिरिक्त मद, आउटसोर्स कर्मियों के बकाया आदि मद में दो अरब नौ करोड़ 76 लाख रुपये का प्रावधान है. आकस्मिक खर्च तथा पीजी विभागों में चेयरों की स्थापना के लिए पांच अरब 56 करोड़ 78 लाख 86 हजार 768 रुपये, अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 27 करोड़ 55 लाख 50 हजार रुपये, आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय भुगतान के लिए छह करोड़ 24 लाख 84 हजार 648 रुपये तथा राजकीय डिग्री कॉलेज में आउटसोर्स कर्मियों एवं अन्य मदों में 65 लाख 18 हजार 400 रुपये का प्रावधान किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >