कमतौल. मधुपुर निवासी लाल बच्चन मांझी ने धर्मपुर निवासी मो. जावेद, मो. सद्दाम, मो. उजाले, तनवीर, इब्राहिम शाहिद सहित छह नामजद व आठ-दस अज्ञात पर नाबालिग पुत्री के साथ गाली-गलौज व मारपीट कर जख्मी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया है कि 30 मार्च की दोपहर करीब 12 बजे पुत्री शौच के लिए बगीचे में गयी थी. इसी दौरान आरोपितों ने गालियां दी. मना करने पर मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. सूचना पर वहां पहुंचा तो पुत्री को बेहोशी की अवस्था में पाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
