Darbhanga News: जनहितैषी कार्यों में प्रशासनिक लापरवाही पर बिफरे सदस्य, जमकर किया शोर-शराबा

Darbhanga News:मुख्यालय परिसर में सोमवार को प्रमुख जीवछी देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई. इसमें सर्वप्रथम पूर्व की बैठक की संपुष्टि की गयी.

Darbhanga News: केवटी. मुख्यालय परिसर में सोमवार को प्रमुख जीवछी देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई. इसमें सर्वप्रथम पूर्व की बैठक की संपुष्टि की गयी. वहीं सदस्यों ने नयागांव पश्चिमी पंचायत में निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र में केंद्र संचालन नहीं किये जाने, वार्ड एक में ही दो केंद्र संचालित किये जाने का मामला उठाया. साथ ही कृषि विभाग द्वारा नि:शुल्क गेहूं का बीज का वितरण किसानों के बीच नहीं कर विभागीय कर्मियों द्वारा कालाबाजारी किये जाने, किसानों को ससमय अनुदानित दर पर खाद-बीज नहीं मिलने, आपूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड बनाये जाने में व्यापक स्तर पर गड़बड़ी किये जाने पर जोरदार बहस हुई. सदस्यों ने कहा कि सांख्यिकी विभाग द्वारा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का कार्य पंचायत को सौंप दिया गया है, लेकिन इसमें सुधार नहीं हो पा रहा है. सदस्यों ने प्रमाण पत्र के सुधार की व्यवस्था भी पंचायत को दिये जाने, श्रम विभाग द्वारा लेबर कार्ड सीएससी काउंटर से ऑनलाइन करने तथा पांच वर्ष पूरा होने पर इ-केवाइसी भी सीएससी काउंटर पर ही कराने जाने की मांग उठायी. पंस सदस्यों का कहना था कि प्रधानमंत्री आवास योजना प्लस के लाभुकों के बीच प्रथम किस्त की राशि भेज दी गयी है. इस योजना में सर्वे का काम फिर से किया जायेगा, जिसमें नये लाभुक का नाम नहीं जोड़ा जायेगा. पुराने सर्वे की जांच जल्द ही की जायेगी. इसमें जिस पंचायत में कर्मी ने सर्वे किया था, उसे दूसरे पंचायत में लगाया जायेगा. वहीं कबीर अंत्येष्टि का लाभ लेने के लिए बीपीएल की अनिवार्यता समाप्त करने, कम से कम 40 अंक वाले पैर से दिव्यांगों के बीच जल्द ट्राइ साइकिल वितरण किये जाने, मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जन 18 लाभुकों की सूची जिला को भेजी गयी है, उनके खाते में जल्द राशि भेजने की मांग उठायी. साथ ही छाछा-पचाढ़ी पंचायत में गत चार वर्ष में मनरेगा से पंचायत समिति मद से एक भी कार्य नहीं होने पर जोरदार चर्चा हुई. इस दौरान सदस्य आपस में ही उलझते रहे. सदन में मौजूद संबंधित विभाग के पदाधिकारियों ने सदस्यों के सवाल का जवाब देते रहे. कार्यपालक पदाधिकारी प्रस्ताव को लिखवाकर सदस्य के गुस्से को शांत कराने में सफल रहे. मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ चन्द्रमोहन पासवान, सीओ भास्कर कुमार मंडल, सीडीपीओ सारिका कुमारी, मुखिया संघ के अध्यक्ष मो. इफ्तेखार अहमद, पंसस जगदीर यादव सहित दर्जनों सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >