सदर. दोनार-बेनीपुर एसएच सड़क पर बीएमपी कैंप के पास बुधवार सुबह सड़क हादसे में मैट्रिक की परीक्षा देने जा रहे तीन छात्र बुरी तरह जख्मी हो गये. इसमें एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक की पहचान भालपट्टी थाना क्षेत्र के नैनाघाट निवासी दयाराम यादव के 18 वर्षीय पुत्र घनश्याम कुमार के रूप में हुई. घनश्याम अपने दो दोस्तों के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर मैट्रिक परीक्षा देने के लिए गांव से दरभंगा आ रहा था. बीएमपी कैंप के पास प, एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में सामने से आ रहे टेंपो से टक्कर हो गई. हादसे के बाद घस्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमारमौके पर पहुंचे. घनश्याम कुमार की मौत हो चुकी थी व दोनों साथी बुरी तरह घायल थे. इनमें प्रकाश यादव के पुत्र प्रदीप यादव एवं सीताराम यादव के पुत्र जयराम कुमार यादव को पुलिस ने डीएमसीएच भेज दिया. मृतक के परिजन को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया. घनश्याम के माता-पिता सहित अन्य परिजन डीएमसीएच पहुंचे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस इस दुर्घटना की विस्तृत जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
