Darbhanga news: बिसौल-कमलावाड़ी के निकट पुल के नीचे से मिली विवाहिता की लाश

Darbhanga news:बिसौल-कमलाबाड़ी के निकट भमरा पुल के नीचे एक महिला की लाश बरामद हुई.

Darbhanga news: मनीगाछी. बिसौल-कमलाबाड़ी के निकट भमरा पुल के नीचे एक महिला की लाश बरामद हुई. सुबह लगभग सात बजे लोगों ने इसकी सूचना थाना को दी. महिला के गले में दुपट्टा लपेटा हुआ था तथा खून के निशान वहां नजर आ रहे थे. मृतका की पहचान मधुबनी जिला के लालगंज निवासी उपेंद्र मुखिया की 35 वर्षीया पत्नी शुभकला देवी के रूप में हुई. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि मृतका का मायका फुलवन बताया जा रहा है, जिसका पता लगाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि मौत कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है. टेक्निकल सेल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची. जांच की. लाश को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है. अभी तक कोई आवेदन भी नहीं मिला है. घटना की सूचना पर एसडीपीओ बासुकीनाथ झा, पुलिस निरीक्षक मुरलीधर साह व टेक्निकल सेल की टीम घटनास्थल पर पहुंची. साक्ष्य एकत्रित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >