उछटी में कई ने थामा जन सुराज का दामन

हाटी गांव स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर जन सुराज के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार झा के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया

बिरौल

. उछटी पंचायत के हाटी गांव स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर जन सुराज के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार झा के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया. इस दौरान पंचायत अध्यक्ष ललिता देवी व अमरकांत झा भी मौजूद थे. इसमें पंचायत के कई लोगों ने पार्टी सदस्यता ग्रहण की. मौके पर जिला उपाध्यक्ष ने लोगों को प्रशांत किशोर के विचारों को साझा किया. कहा कि आने वाले 10 साल में बिहार को देश के शीर्ष 10 राज्यों की श्रेणी में शामिल करने के लिए जन सुराज का यह अभियान समाज के लोगों को जोड़कर एक सही सोच के साथ सामूहिक प्रयास के जरिए एक ऐसी व्यवस्था बनाने की कोशिश है. मौके पर पंचायत उपाध्यक्ष लालन मंडल, संतोष कुमार पासवान, शिवजी मंडल, विवेकानन्द झा, बुझनजी, लालबाबू पासवान, धनराज पासवान, जानकी देवी, सुधीर देवी, बुधनी देवी, शीला देवी आदि उपस्थित थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >