जमीन पर बालू रखने के विवाद में अधेड़ की मौत, पुलिस ने तीन भाइयों को हिरासत में लिया

दरभंगा के नैनाघाट में जमीन पर बालू रखने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. इस मारपीट में 55 वर्षीय अली अहमद खान की इलाज के दौरान मौत हो गई. दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं.

Darbhanga News: सदर प्रखंड के भालपट्टी थाना क्षेत्र स्थित नैनाघाट वार्ड-18 में जमीन पर बालू रखने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. इस घटना में गंभीर रूप से घायल 55 वर्षीय अली अहमद खान की सोमवार सुबह पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस ने एहतियातन निगरानी बढ़ा दी है.

  बालू रखने के विवाद में हुई मारपीट

जानकारी के अनुसार रविवार को जमीन पर बालू रखने के मुद्दे पर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. इस दौरान अली अहमद खान, उनके पुत्र फैजान अहमद खान, फरहान अहमद खान तथा वाहिदा खातून घायल हो गए. सभी को पहले डीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां से अली अहमद खान को गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर किया गया था.

इलाज के दौरान हुई मौत, दो की हालत गंभीर

पीएमसीएच में इलाज के दौरान सोमवार सुबह अली अहमद खान की मौत हो गई. वहीं फैजान अहमद खान और फरहान अहमद खान की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है.

तीन भाई हिरासत में, पुलिस जांच तेज

घटना के बाद भालपट्टी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूसरे पक्ष के एक ही परिवार के तीन भाइयों को हिरासत में लिया है. इनमें नूर अली खान, अरबाज खान तथा एक नाबालिग शामिल है. नाबालिग के मामले में किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

भालपट्टी थानाध्यक्ष धर्मानंद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जमीन पर बालू रखने को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है. क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashok kumar jha

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >