दरभंगा: पत्नी से विवाद के बाद 25 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर दी जान

दरभंगा के बिरौल में एक 25 वर्षीय युवक ने पत्नी से विवाद के बाद पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक रघुवर कुमार के तीन बेटियां और एक बेटा है. घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया.

दरभंगा: बिरौल थाना क्षेत्र के कमलपुर मोरवाड़ा गांव में सोमवार की रात पत्नी से विवाद के बाद 25 वर्षीय युवक रघुवर कुमार ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. मृतक की तीन बेटियां और एक बेटा है.

पैसे भेजने को लेकर पत्नी से हुई थी कहासुनी

मृतक की पत्नी रिंकू देवी के अनुसार, रक्षाबंधन के अवसर पर वह बच्चों के साथ कमलपुर मोरवाड़ा आयी थी. बाद में पति के कहने पर बच्चों को लेकर बैरमपुर स्थित ससुराल चली गयी.

सोमवार दोपहर करीब 12 बजे रघुवर घूमने की बात कहकर ससुराल से निकला और अपने गांव पहुंच गया. कुछ घंटे बाद उसने पत्नी से एक हजार रुपये भेजने को कहा. पत्नी ने पहले 200 और फिर 500 रुपये मोबाइल के माध्यम से भेजे.

शाम में रघुवर ने पत्नी से बच्चों को ननिहाल में छोड़कर घर आने को कहा. रात होने के कारण पत्नी ने आने से मना कर दिया. इसके बाद दोनों के बीच फोन पर कहासुनी हुई.

खेत में भी हुई दोनों के बीच कहासुनी

बताया गया कि बाद में रघुवर और उसकी पत्नी गांव से करीब एक किलोमीटर दूर धान के खेत में मिले. पत्नी ने आरोप लगाया कि वहां रघुवर ने उसके साथ मारपीट की. इसके बाद दोनों घर लौटे, जहां फिर विवाद होने लगा.

शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को समझाकर मामला शांत कराया. इसके बाद रघुवर कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया.

दरवाजा तोड़कर कमरे से निकाला गया शव

कुछ देर तक कमरे से कोई आवाज नहीं आने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. बिरौल थाना के जगन्नाथपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया.

पुलिस के अनुसार, रघुवर पंखे से फंदे के सहारे लटका मिला. उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

11 साल पहले हुई थी शादी

परिजनों के अनुसार, रघुवर करीब 11 वर्षों से शादीशुदा था और राजमिस्त्री का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था. करीब तीन वर्ष पहले बीमारी के कारण उसके पिता सुखनंदन सहनी की मौत हो गयी थी.

रघुवर अपनी पत्नी रिंकू देवी और बच्चों के साथ लहेरियासराय थाना क्षेत्र के खाजासराय में किराये के मकान में रहता था.

यह भी पढ़ें

दरभंगा आकाशवाणी बनेगा मॉडल रेडियो स्टेशन, FM चैनल की क्षमता बढ़ाने को जल्द मिलेगी मंजूरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar raushan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >