Darbhanga:शांतिपूर्ण मतदान के लिए करें विशेष तैयारी, चलायें सघन चेकिंग अभियान

विधानसभा चुनाव को लेकर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक आलोक ने कुशेश्वरस्थान व तिलकेश्वर थाना का शुक्रवार को निरीक्षण किया.

कुशेश्वरस्थान पूर्वी. विधानसभा चुनाव को लेकर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक आलोक ने कुशेश्वरस्थान व तिलकेश्वर थाना का शुक्रवार को निरीक्षण किया. विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष अंकित चौधरी व केसरी नंदन कुमार राम को चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए सभी तैयारी सुनिश्चित करने का आदेश दिया. ग्रामीण एसपी ने दरभंगा-खगड़िया जिले की सीमा पर स्थित तिलकेश्वर चेक पोस्ट का भी मुआयना किया. वहां तैनात पुलिस बल को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन जांच करने को कहा, ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि या धन-प्रवाह पर रोक लगायी जा सके. उन्होंने प्रत्येक थाना क्षेत्र में गश्ती व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाये जाने, मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का पूर्वाभ्यास भी समय रहते पूरा किये जाने का निर्देश दिया. कहा कि किसी भी स्थिति में चुनाव प्रक्रिया की सुचिता से समझौता नहीं किया जाएगा. ग्रामीण एसपी ने बताया कि जिला पुलिस चुनाव के मद्देनजर पूरी तरह सक्रिय है. सीमावर्ती इलाकों में चेक पोस्टों को मजबूत किया गया है तथा अर्द्धसैनिक बलों के सहयोग से नियमित चेकिंग और निगरानी बढ़ायी जा रही है. थानाध्यक्षों को क्षेत्र में आपराधिक तत्वों, शराब कारोबारियों और फरार अभियुक्तों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है. कहा कि निष्पक्ष चुनाव प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मौके पर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी सहित कई अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >