बालू लदे ट्रक की ठोकर से मधुबनी के बाइक सवार युवक की मौत

बनबारी चौक पर मंगलवार की सुबह कोयला लदे ट्रक की ठोकर से बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

केवटी. दरभंगा-जयनगर मुख्य सड़क मार्ग एनएच-527बी पर बनबारी चौक पर मंगलवार की सुबह कोयला लदे ट्रक की ठोकर से बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष रंजीत शर्मा सदल-बल पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. मृतक की पहचान मधुबनी जिला के औंसी थाना क्षेत्र के खैरी बांका निवासी हाजी हुसनैन के 35 वर्षीय पुत्र मो. इरफान उर्फ मो. चांद के रूप में हुई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भाग रहे ट्रक को मधुबनी जिला के औंसी थाना के धेपुरा चौक के समीप पकड़ पुलिस के कब्जे में छोड़ दिया. बताया जाता है कि मो. इरफान बाइक से केवटी की ओर आ रहा था, इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे कोयला लदे ट्रक ने सामने से ठोकर मार दी. इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. बताया जाता है कि इरफान किसी मामले में गिरफ्तारी के बाद दो दिन पहले ही जेल से बाहर आया था. इधर इरफान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. मां मोकीमा खातून, पत्नी सिम्मी परवीन के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. पिता हाजी हुसैनन के मुंह से कोई शब्द नहीं निकल रहा था. पुलिस ने बाइक तथा ट्रक को जब्त कर लिया है. इस बावत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष रंजीत शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजन की ओर से आवेदन नहीं मिला है, आवेदन मिलते ही अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >