छिपकली प्रकरण के बाद माधोपुर स्कूल में फिर सामान्य हुआ मिड डे मील, 436 बच्चों ने किया भोजन

मध्य विद्यालय माधोपुर में मध्याह्न भोजन व्यवस्था सामान्य हो गई है. हाल की घटना के बाद 436 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भोजन ग्रहण किया. भोजन की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.

Darbhanga News: मध्य विद्यालय माधोपुर में शनिवार को शत-प्रतिशत बच्चों ने फिर से मध्याह्न भोजन ग्रहण किया. हाल ही में भोजन में छिपकली मिलने की घटना के बाद विद्यालय में बच्चों और अभिभावकों के बीच बना भय अब धीरे-धीरे समाप्त होता दिख रहा है.

यह भी पढ़ें: छात्र से मारपीट का आरोप, प्रधानाध्यापक के खिलाफ बीईओ से शिकायत

436 बच्चों ने किया भोजन

विद्यालय में पका-पकाया भोजन एकता फाउंडेशन की ओर से उपलब्ध कराया गया. प्रखंड संसाधन सेवी गोपालजी चौधरी ने बताया कि शनिवार को विद्यालय के सभी 436 बच्चों ने मध्याह्न भोजन किया. उन्होंने कहा कि भोजन की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि बच्चों और अभिभावकों का विश्वास पूरी तरह बहाल हो सके.

खीर-पूरी और सब्जी का रहा विशेष मेन्यू

उन्होंने बताया कि शनिवार को एनजीओ की ओर से विशेष भोजन के रूप में खीर, पूरी और सब्जी परोसी गई. बच्चों ने शिक्षकों के साथ मिलकर उत्साहपूर्वक भोजन किया.

विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि अब विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति और मध्याह्न भोजन की व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो गई है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुबोध नारायण पाठक पिछले 20 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. ये सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझते हैं और डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स व नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >