Darbhanga News: कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में मब्बी थानाध्यक्ष निलंबित

Darbhanga News: एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर मब्बी थानाध्यक्ष दीपक कुमार को निलंबित करते हुए पुलिस केंद्र में योगदान करने का निर्देश दिया है.

Darbhanga News: दरभंगा. एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर मब्बी थानाध्यक्ष दीपक कुमार को निलंबित करते हुए पुलिस केंद्र में योगदान करने का निर्देश दिया है. उनपर लापता युवक के परिजनों के द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी पर सही से अनुसंधान नहीं करने का आरोप है. एसएसपी ने बताया कि मब्बी थाना क्षेत्र के सिमरा गांव निवासी जगदेव राम का पुत्र भोला राम कादिराबाद स्थित दुकान में कार्य करने गया था. इसके बाद से वह लापता हो गया था. परिजनों ने खोजबीन के बाद नहीं मिलने पर मब्बी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी. थानाध्यक्ष ने सही से अनुसंधान नहीं कर लापरवाही बरती. इस आरोप में थानाध्यक्ष को निलंबित किया गया है. बता दे कि 26 फरवरी को भोला घायल अवस्था में रेलवे ट्रैक पर मिला था. स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया. घायल युवक की पहचान नहीं हो पायी थी. बेंता थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने युवक का वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया. फोटो देखकर भोला के भाई डीएमसीएच पहुंचे. उसकी पहचान हुई. हालांकि इलाज के दौरान भोला की मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. शनिवार को आक्रोशित लोगों ने आजमनगर में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. डायल 112 की गाड़ी पर कुछ लोगों ने पथराव भी किया था, जिससे गाड़ी का शीशा भी टूट गया. आक्रोशित लोगों ने थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की थी. विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सहित कई थानों की पुलिस वहां पहुंची. थी. पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद लोग शांत हुए थे. एसएसपी ने मामले की जांच करवाने के बाद मब्बी थानाध्यक्ष दीपक कुमार को निलंबित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >