Darbhanga: प्रेम प्रसंग के विवाद में खूनी झड़प, भाला लगने से युवक गंभीर; आधा दर्जन घायल

दरभंगा के मब्बी थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिससे आधा दर्जन लोग घायल हो गए. एक युवक को सिर के पीछे भाला लगने से गंभीर चोट आई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Darbhanga Crime: सदर के मब्बी थाना क्षेत्र स्थित महथापोखर टोला में बुधवार को प्रेम प्रसंग को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये. एक पक्ष के पंकज पासवान को भाला लगने से गंभीर चोट आयी है. प्राथमिक उपचार के बाद उसे डीएमसीएच रेफर किया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति में इलाज चल रहा है.

सिर के पीछे भाला से किया वार

घायल पंकज पासवान महथापोखर टोला निवासी सुरेश पासवान का पुत्र है. परिजनों के अनुसार, उसके सिर के पीछे भाला से वार किया गया. शरीर के अन्य हिस्सों में भी भाला से हमला किये जाने की बात सामने आयी है.

हमले में पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया और काफी खून बह गया. परिजन उसे इलाज के लिए सदर पीएचसी ले गये. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया.

दूसरे पक्ष के कई लोग भी घायल

घटना में दूसरे पक्ष के सुरेश राम के सिर और सीने में चोट लगने की बात सामने आयी है. इसके अलावा पुतुल राम, लालबचन राम समेत अन्य लोग भी घायल हुए हैं. सभी घायलों का डीएमसीएच में इलाज चल रहा है.

घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया.

प्रेम प्रसंग को लेकर पहले से चल रहा था विवाद

बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था. इसे लेकर कई बार पंचायत स्तर पर समझौते का प्रयास भी किया गया, लेकिन विवाद समाप्त नहीं हुआ.

पूर्व में मारपीट और पुलिस तक शिकायत पहुंचने की बात भी सामने आयी है. बुधवार को पुराने विवाद को लेकर कथित तौर पर योजना बनाकर मारपीट किये जाने की बात कही जा रही है. हालांकि, घटना को लेकर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं.

एक युवक हिरासत में

डीएमसीएच में घायल का इलाज कराने पहुंचे एक पक्ष के एक युवक को मब्बी पुलिस ने हिरासत में लिया है. मब्बी थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि घटना को लेकर आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

यह भी पढ़ें

Darbhanga News: SH-56 पर बड़े-बड़े गड्ढे, जलजमाव से हादसों का खतरा; राहगीर परेशान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok kumar jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >