LNMU: PAT-2024 के 1756 अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत, राजभवन ने PhD नामांकन की दी अनुमति

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) के पीएचडी एडमिशन टेस्ट (PAT)-2024 के 1756 अर्हताधारी अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है. कुलाधिपति ने पीएचडी नामांकन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की अनुमति दे दी है. अब अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के अगले आदेश का इंतजार कर रहे हैं, जिससे विषयवार रिक्तियां स्पष्ट होंगी.

LNMU PAT 2024: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पीएचडी एडमिशन टेस्ट (PAT)-2024 के अर्हताधारी अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है. कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय को PAT-2024 की प्रक्रिया आगे बढ़ाते हुए नामांकन पूर्ण करने की अनुमति दे दी है. राज्यपाल सचिवालय के अपर सचिव संजय कुमार ने इस संबंध में 11 अगस्त को लनामिवि के कुलसचिव को पत्र भेजकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है.

1756 अभ्यर्थियों के PhD नामांकन का रास्ता लगभग साफ

कुलाधिपति की अनुमति मिलने के बाद PAT-2024 के 1756 अर्हताधारी अभ्यर्थियों के PhD में नामांकन का रास्ता लगभग साफ हो गया है. हालांकि, राजभवन से पत्र जारी होने के बावजूद विश्वविद्यालय स्तर से आगे की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर अब तक कोई आदेश जारी नहीं किया गया है.

अभ्यर्थियों को अब विश्वविद्यालय की ओर से जारी होने वाली सूचना का इंतजार है. विषयवार रिक्तियां सार्वजनिक होने के बाद नामांकन प्रक्रिया को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी.

विषयवार रिक्तियां जारी होने के बाद आगे बढ़ेगी प्रक्रिया

PhD में नामांकन के लिए विश्वविद्यालय को अभ्यर्थियों के अनुपात में विषयवार रिक्तियां जारी करनी होंगी. इससे पहले निर्धारित मानक के अनुरूप विभिन्न कोटियों के शिक्षकों को चिन्हित करना होगा.

प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर को शोध पर्यवेक्षक के रूप में अधिकृत किये जाने के बाद विषयवार उपलब्ध सीटों की स्थिति स्पष्ट होगी. इन्हीं सीटों के आधार पर इंटरव्यू का परिणाम और उसके बाद नामांकन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

PAT उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साथ PAT से मुक्त अभ्यर्थियों के लिए भी यह प्रक्रिया महत्वपूर्ण है.

विश्वविद्यालय के अगले आदेश पर टिकी 1756 अभ्यर्थियों की नजर

विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित PAT के माध्यम से PhD में नामांकन का यह अंतिम अवसर माना जा रहा है. ऐसे में इस अवसर से चूकने वाले PAT अभ्यर्थियों के लिए आगे PhD में प्रवेश का रास्ता कठिन हो सकता है.

ऐसे अभ्यर्थियों को UGC-NET, CSIR-NET या GATE जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से PhD में प्रवेश का अवसर तलाशना होगा. फिलहाल 1756 अभ्यर्थियों की निगाहें विश्वविद्यालय के अगले आदेश और विषयवार रिक्तियों की घोषणा पर टिकी हैं.

Commerce में 141 तो Chemistry में 116 अभ्यर्थी उत्तीर्ण

PAT-2024 के प्रकाशित रिजल्ट के अनुसार कॉमर्स में 141, प्रबंधन में 35, एजुकेशन में 49, संगीत में 37, अंग्रेजी में 38, हिंदी में 15, मैथिली में 6, दर्शनशास्त्र में 19, संस्कृत में 11 और उर्दू में 14 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं.

वहीं वनस्पति विज्ञान में 34, रसायन शास्त्र में 116, गणित में 25, भौतिकी में 36, जंतु विज्ञान में 23 और एआईएच में 12 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं.

अर्थशास्त्र में 11, भूगोल में 34, इतिहास में 81, गृह विज्ञान में 39, राजनीति विज्ञान में 8, मनोविज्ञान में 35 तथा समाजशास्त्र में 12 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं. इसके अलावा 925 PAT मुक्त अभ्यर्थी भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें

मैथिली शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, TRE-4 में शामिल होगी रिक्तियां; सांसद गोपाल जी ठाकुर ने दी जानकारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pravin kumar chou

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >