दरभंगा में ट्रांसफॉर्मर पर काम कर रहे लाइनमैन को लगा करंट, घायल

दरभंगा के अर्बन क्षेत्र में बिजली विभाग का लाइनमैन ट्रांसफार्मर पर काम करते समय गंभीर रूप से घायल हो गया. करंट लगने से वह नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और हाथ भी झुलस गया. घायल लाइनमैन की हालत गंभीर बनी हुई है.

Darbhanga News: दरभंगा के अर्बन क्षेत्र में सोमवार को ट्रांसफॉर्मर पर काम करने के दौरान बिजली विभाग का लाइनमैन गंभीर रूप से घायल हो गया. करंट लगने के बाद नीचे गिरने से उसका सिर फट गया और हाथ भी झुलस गया. घायल लाइनमैन की पहचान मुकेश कुमार ठाकुर के रूप में हुई है. घटना मिल्लत कॉलेज ब्यॉज हॉस्टल के निकट लगे ट्रांसफॉर्मर की है.

ट्रांसफॉर्मर पर काम करने के दौरान लगा करंट

जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार ठाकुर अर्बन उपकेंद्र क्षेत्र में मिल्लत कॉलेज ब्यॉज हॉस्टल के पास लगे ट्रांसफॉर्मर पर काम करने पहुंचे थे. इस ट्रांसफॉर्मर को डीएमसीएच उपकेंद्र से जुड़े फीडर संख्या दो से बिजली आपूर्ति होती है. काम शुरू करने से पहले मुकेश ने ऑपरेटर चंदन कुमार से ट्रांसफॉर्मर का स्विच ऑफ कराने के लिए फीडर बंद कराया था.

तीन में से दो स्विच ही काट सका लाइनमैन

बताया गया कि ट्रांसफॉर्मर में लगे तीन स्विच में से मुकेश कुमार दो स्विच ही काट सके. इसके बाद ट्रिपिंग वापस कर वह ट्रांसफॉर्मर पर काम करने के लिए चढ़ गए. इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से वह नीचे गिर पड़े. हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगी और सिर फट गया. वहीं हाथ भी झुलस गया.

जेई ने बताया, शटडाउन लेकर किया था काम

बेंता के जेई आलोक कुमार ने बताया कि घायल लाइनमैन ने ट्रिपिंग लेकर शटडाउन लिया था. ट्रांसफॉर्मर के तीन स्विच में से दो स्विच ही काटे जा सके थे. इसके बाद ट्रिपिंग वापस कर दी गयी और लाइनमैन ट्रांसफॉर्मर पर चढ़कर काम करने लगा. इसी दौरान करंट लगने से वह नीचे गिर गया.

घायल लाइनमैन की हालत गंभीर

करंट लगने के बाद मुकेश कुमार ठाकुर को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए ले जाया गया. हादसे की जानकारी मिलने के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मियों में भी हड़कंप मच गया. घटना के बाद विभागीय स्तर पर मामले की जानकारी जुटायी जा रही है. हादसा किस परिस्थिति में हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें:पारू में मवेशी खरीदने निकले युवक की गला रेतकर हत्या, नहर में मिला शव


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार मंडल

संतोष कुमार मंडल पिछले कई वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. ये नगर निगम, बिजली विभाग तथा डाक विभाग जैसे नागरिक सरोकार से जुड़े विभागों पर पैनी नजर और मजबूत पकड़ रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >