अगले 24 घंटे तक हल्की वर्षा की संभावना

अगले 24 घंटे तक मैदानी भागों के जिलों में हल्की वर्षा की संभावना बनी रहेगी. तराई के जिलों में अनेक स्थानों पर यह संभावना 48 घंटे तक बनी रहेगी.

दरभंगा. अगले 24 घंटे तक मैदानी भागों के जिलों में हल्की वर्षा की संभावना बनी रहेगी. तराई के जिलों में अनेक स्थानों पर यह संभावना 48 घंटे तक बनी रहेगी. उसके बाद वर्षा की संभावना कम हो जाएगी. इस आशय का मौसम पूर्वानुमान डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा ने जारी किया है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 31 से 33 एवं न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 14 से 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पूरवा हवा चलने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >