Darbhanga News: गंभीर रूप में बीमार गरीबों का सहारा बनी लेप्रोस्कोपिक मशीन

Darbhanga News:दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) में गरीब मरीजों के लिए लेप्रोस्कोपिक मशीन किसी वरदान से कम नहीं है.

Darbhanga News: दरभंगा. दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) में गरीब मरीजों के लिए लेप्रोस्कोपिक मशीन किसी वरदान से कम नहीं है. सर्जरी विभाग में प्रतिदिन गाॅलब्लैडर व एपेंडिक्स से पीड़ित मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन किया जा रहा है. विगत पांच माह से इससे सैकड़ों मरीज लाभान्वित हो चुके हैं. अस्पताल प्रशासन के अनुसार रोजाना दर्जनों मरीज सर्जरी विभाग में परामर्श के बाद ऑपरेशन करा रहे हैं. चिकित्सकों का कहना है कि लेप्रोस्कोपिक तकनीक से मरीजों को कम दर्द, कम समय में रिकवरी और न्यूनतम जटिलता का लाभ मिलता है. बाहर के निजी अस्पतालों में ऐसे ऑपरेशन पर खर्च सामान्यत: 25 हजार रुपये से अधिक आता है. वहीं डीएमसीएच में यह पूरी प्रक्रिया निःशुल्क की जाती है. इस कारण से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों के बीच इस सेवा की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है.

स्वास्थ्य सेवा पर बढ़़ रहा भरोसा

सर्जरी विभाग के डॉक्टरों के अनुसार, पिछले एक माह में करीब 100 मरीजों की सफल सर्जरी की गई है. इनमें अधिकांश गाॅल ब्लैडर स्टोन और एपेंडिक्स के केस शामिल थे. आधुनिक लेप्रोस्कोपिक मशीन की मदद से अब अस्पताल में जटिल ऑपरेशन भी आसानी से किए जा रहे हैं. चिकित्सक टीम ने बताया कि यह मशीन न केवल मरीजों का जीवन आसान बना रही है बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं में भरोसा भी बढ़ा रही है.

निजी अस्पताल पर निर्भरता में कमी

विभागीय चिकित्सकों ने बताया कि इस सुविधा के शुरू होने से मरीजों का निजी अस्पतालों पर निर्भरता काफी कम हुई है. अब मरीज दूर-दराज के इलाकों से भी यहां इलाज के लिए आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध करायी गयी इस अत्याधुनिक मशीन के कारण अस्पताल में सर्जरी विभाग की क्षमता कई गुना बढ़ी है.

व्यवस्था को सराह रहे मरीज व परिजन

मरीजों और परिजनों का कहना है कि पहले ऑपरेशन के लिए हजारों रुपये खर्च करने पड़ते थे, लेकिन अब बिना पैसा खर्च के ही इलाज संभव हो रहा है. लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सुविधा के कारण गरीब और मध्यम वर्गीय मरीजों को बड़ी राहत मिली है, जिसकी सराहना कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >