Lakshya Civil Seva Sanstha: लहेरियासराय के बंगाली टोला स्थित लक्ष्य सिविल सेवा संस्था का 23वां स्वर्णिम स्थापना दिवस रविवार को उत्साहपूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर संस्था के मेंटर पीएन झा का जन्मदिन भी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया.
कार्यक्रम के दौरान आयोजित क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में शगुफ्ता ने पहला, अंशु भारती ने दूसरा और आदित्य सिद्धांत सुधांशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया.
विद्यार्थियों को अनुशासन का दिया संदेश
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के निदेशक कृतिनाथ झा ने कहा कि सफलता का सबसे मजबूत आधार अनुशासन और निरंतर अध्ययन है. उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन से तैयारी करने की अपील की.
पर्यावरण संरक्षण पर भी दिया जोर
अपने संबोधन में उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को समय की बड़ी जरूरत बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और प्रकृति की रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन भी हर विद्यार्थी का कर्तव्य है.
बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं रहे मौजूद
कार्यक्रम में गिरिजानंद झा, विवेक मिश्रा, सुशीला कुमारी, बेबी कुमारी, शिवानी कुमारी, अमीषा कुमारी, तनु कुमारी, दीक्षा कुमारी, सुधांशु सिन्हा, रौनक राज, आशीष, कमलेश कुमार कामत, पिंटू सिंह, दिनेश्वर राय, आशुतोष झा, पीतांबर सिंह, चेतना कुमारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. समारोह का समापन प्रतिभागियों के सम्मान और शुभकामनाओं के साथ हुआ.
यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप
