पांच घंटे गुल रही बिजली, सोहरबाघाट फीडर की खराबी से दर्जनों गांव प्रभावित

सोमवार को दरभंगा के सोहरबाघाट फीडर से जुड़े इलाकों में पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही. भीषण गर्मी और उमस के बीच इस बिजली कटौती से लोगों को काफी परेशानी हुई. विभाग ने तकनीकी खराबी को इसका कारण बताया है.

Darbhanga News: सोहरबाघाट फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सोमवार को करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही. भीषण गर्मी और उमस के बीच लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बाद में तकनीकी खराबी दूर होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई.

बिजली बाधित रहने से प्रखंड मुख्यालय समेत सत्तीघाट, हिरणी, हरौली, बेर, सुलतानपुर, ग्यासपुर और सन्हौली सहित दर्जनों गांव प्रभावित रहे.

पेयजल संकट से बढ़ी परेशानी

बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण बिजली चालित मोटर बंद हो गए, जिससे कई गांवों में पेयजल संकट भी गहरा गया. उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बिजली बाधित होने से दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं.

विभाग ने बताया कारण

कनीय अभियंता सर्वजीत चौधरी ने बताया कि संचरण लाइन में तकनीकी गड़बड़ी आने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी. खराबी दूर करने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुधीर कुमार चौधरी 17 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं. सामाजिक, राजनीतिक, अपराध व धर्म-संस्कृति जैसे विषयों पर इनकी पैनी नजर रहती है और वे इन बीट्स पर सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >