Darbhanga News: फ्री में बांटने वाले सामानों पर रखें पैनी नजर: दंडोतिया

Darbhanga News:निर्वाचन व्यय अनुश्रवण समिति की बैठक व्यय प्रेक्षक प्रभात दंडोतिया एवं वरुवोरू श्रीधर की संयुक्त अध्यक्षता में रविवार को हुई.

Darbhanga News: दरभंगा. निर्वाचन व्यय अनुश्रवण समिति की बैठक व्यय प्रेक्षक प्रभात दंडोतिया एवं वरुवोरू श्रीधर की संयुक्त अध्यक्षता में रविवार को हुई. इसमें संबंधित निर्वाची एवं नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक में व्यय प्रेक्षक ने कहा कि वे स्वयं क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे. उन्होंने फ्लाइंग स्क्वॉड टीम (एफएसटी) एवं स्टैटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) को सतत क्षेत्र में चेकिंग जारी रखने के लिए कहा. उन्होंने सभी टीमों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित एसओपी का पालन करने तथा आम नागरिकों से सहज एवं सम्मानजनक व्यवहार करने का निर्देश दिया. व्यय प्रेक्षक दंडोतिया ने कहा कि एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवा वाहनों को अनावश्यक रूप से न रोका जाए. यदि चेकिंग आवश्यक हो तो शीघ्र जांच कर उन्हें जाने दिया जाए. फ्री में बांटने वाले सामानों पर पैनी नजर रखें. इसमें विशेष कर साड़ी, कंबल आदि पर खास नजर रखें. उन्होंने सभी विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया. साथ ही उनके द्वारा ह्यूमन एंगल के साथ कार्य करने को कहा. व्यय प्रेक्षक दंडोतिया ने स्थानीय पुलिस प्रशासन को सतर्क एवं सक्रिय रहने के लिए कहा. उनके द्वारा सिंगल विंडो सिस्टम की अद्यतन स्थिति की जानकारी भी ली. बैठक में उपस्थित जिला निर्वाचन पदाधिकारी कौशल कुमार ने आश्वस्त किया कि निर्वाचन कार्यों का निष्पादन पूर्णतः निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से किया जाएगा. निर्वाचन आयोग के हर निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने कहा कि पर्यटकों को अनावश्यक परेशान नहीं करेंगे एवं एंबुलेंस को नहीं रोकेंगे. एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने बताया कि जिले में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियों पर नियंत्रण रखी जा सके. बैठक में सहायक समाहर्ता के. परीक्षित, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, डीडीसी, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, उप निदेशक जनसंपर्क, उप निर्वाचन पदाधिकारी, राज्य कर संयुक्त आयुक्त के अलावा संबंधित निर्वाची पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >