करेह नदी में प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे 59 वर्षीय बौकू मुखिया, शव की तलाश जारी

दरभंगा में कृष्ण जन्माष्टमी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक दुखद घटना हुई. करेह नदी के बलुआही घाट पर 59 वर्षीय बौकू मुखिया गहरे पानी में चले गए और डूब गए. बचाव कार्य जारी है.

दरभंगा: हायाघाट में मंगलवार की देर शाम कृष्ण जन्माष्टमी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान करेह नदी के बलुआही घाट पर 59 वर्षीय व्यक्ति डूब गये. मृतक की पहचान बौकू मुखिया के रूप में की गयी है. बताया गया कि वह बोलने और सुनने में असमर्थ थे और इशारों के माध्यम से बातचीत करते थे.

प्रतिमा विसर्जन के दौरान गहरे पानी में गये

मंगलवार शाम पूजा के बाद ग्रामीण कृष्ण जन्माष्टमी की प्रतिमा विसर्जन के लिए बलुआही घाट पहुंचे थे. विसर्जन के क्रम में बौकू मुखिया गहरे पानी में चले गये और देखते ही देखते नदी में डूब गये. घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गयी.

स्थानीय लोगों ने तत्काल नदी में उनकी तलाश शुरू की. घटना की सूचना मिलने पर गोताखोरों की टीम भी मौके पर पहुंची और खोज अभियान शुरू किया.

अब तक नहीं मिला शव, तलाशी अभियान जारी

गोताखोरों ने काफी प्रयास किया, लेकिन बुधवार शाम तक बौकू मुखिया का शव बरामद नहीं हो सका था. परिजन और ग्रामीण नदी किनारे शव मिलने का इंतजार करते रहे.

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. नदी में लापता व्यक्ति की तलाश के लिए अभियान जारी है.

यह भी पढ़ें

ईओयू छापेमारी के बाद बहादुरपुर बीडीओ पर जनप्रतिनिधि नाराज, योजनाओं में अवैध वसूली की जांच की मांग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >