Darbhanga News: हरिनाही में गणेश पूजन को लेकर निकली कलश शोभा यात्रा

Darbhanga News:उसड़ी पंचायत के हरिनाही गांव में गणेश पूजा को लेकर गाजे-बाजे के साथ बुधवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी.

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान पूर्वी. उसड़ी पंचायत के हरिनाही गांव में गणेश पूजा को लेकर गाजे-बाजे के साथ बुधवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. कलश शोभा यात्रा डीहवार स्थान से चलकर एस-56 पर एक किमी दूरी तय कर उसड़ी घाट स्थित पूल के पास कोशी नदी किनारे पहुंची. वहां कलश में जल भरकर पुन: उसी रास्ते से पूजा स्थल पर कलश स्थापित किया. इसके बाद पंडित गणेश मिश्र ने मुख्य यजमान से पूजा शुरू करायी. ग्रामीण अभिषेक कुमार राय, पदारथ राय, राजीव राय, बौएलाल राय, सोहन शर्मा सहित आदि ने बताया कि तीन दिनों तक पूजा करने के बाद 29 अगस्त को प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा. मौके पर तिलकेश्वर थानाध्यक्ष केसरीनंदन कुमार राम, कौशल चौकीदार सहित कई अन्य गणमान्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >