स्टेट महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला टीम में 22 खिलाड़ियों का चयन

नेहरू स्टेडियम में आयोजित चयन शिविर में 22 महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया.

दरभंगा. स्टेट कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में 21 से 23 अगस्त तक सहरसा में आयोजित 50वीं गोल्डन जुबली बिहार स्टेट महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दरभंगा की टीम के गठन के लिए नेहरू स्टेडियम में आयोजित चयन शिविर में 22 महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया. चयनित खिलाड़ियों में शम्भाबी कुमारी, खुशी कुमारी, डॉली कुमारी, काजल कुमारी, रितिका कुमारी, शिवांगी कुमारी, आरती कुमारी, भारती कुमारी, अंशु कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, रुक्मिणी कुमारी व रूबी कुमारी शमिल हैं. शाईबा परवीन, अर्चना कुमारी, स्वेता कुमारी को सुरक्षित खिलाड़ी के रूप में रखा गया है. चयन शिविर का उद्घाटन जिला खेल संघ के सचिव जीतेन्द्र सिंह और कबड्डी संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह पप्पू ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. चयनकर्ता की भूमिका में गौतम कुमार झा व जेम्स कुमार थे. इस अवसर पर संघ के सचिव एखलाकुर रहमान, वॉलीबाल संघ के सचिव ब्रजेश राठौर, अमित कुमार चौधरी, शोएब आलम, अमित कुमार, सत्यम कुमार, दिनकर कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >