Darbhanga News: सदर प्रखंड में जदयू बनायेगा 50 हजार पार्टी सदस्य, बैठक में फैसला

Darbhanga News:सोनकी गांव में रविवार को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष घनश्याम कुमार राय की अध्यक्षता में हुई.

Darbhanga News: सदर. सोनकी गांव में रविवार को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष घनश्याम कुमार राय की अध्यक्षता में हुई. इसमें व्यापक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. प्रखंड में 50 हजार नये सदस्य बनाये जाने का लक्ष्य तय किया गया. साथ ही पार्टी के पुराने सदस्यों की सदस्यता का नवीकरण करने तथा नये सदस्यों को जोड़ने के लिए प्रखंड के सभी पंचायतों में विशेष सदस्यता शिविर लगाने का निर्णय लिया गया. इस दौरान पुराने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सदस्यता का नवीकरण कराया. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जदयू की मजबूती उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है. संगठन को आगे बढ़ाने में सभी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है. गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी की विचारधारा, सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों से अवगत कराने की अपील की गयी. मौके पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार झा, जिला संगठन प्रभारी केदारनाथ भंडारी, मनीगाछी प्रखंड अध्यक्ष संतोष सिंह, परमेश्वर सदा, रंजीत मंडल, सजन लाल देव, मो. सद्दाम, जयप्रकाश मंडल, राम नारायण मंडल, लाल बाबू चौपाल, गंगाराम चौपाल, जवाहर मंडल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >