Darbhanga News: शतरंत प्रतियोगिता में किलकारी के जयेश मिश्रा एवं शिल्पी आयी अव्वल

Darbhanga News:किलाघाट स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में गुरुवार को जिला स्तरीय विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

Darbhanga News: दरभंगा. किलाघाट स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में गुरुवार को जिला स्तरीय विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों के अंडर 16 बालक एवं बालिका हिस्सा लिया. डायट के प्राचार्य डॉ संजय चौधरी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कहा कि शतरंज एक मानसिक खेल है. इसमें विद्यार्थियों में तार्किक सोंच, निर्णय लेने की क्षमता और एकाग्रता की परीक्षा होती है. कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता न केवल विद्यार्थियों को मानसिक रूप से सशक्त बनाती हैं. बल्कि उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने के लिए प्रेरित भी करती है. योजन सचिव सत्यजीत राय ने कहा कि यह प्रतियोगिता शतरंज को नए स्तर पर ले जाने में सहायक सिद्ध होगी. बालक वर्ग में किलकारी के जयेश मिश्रा को विजेता एवं प्रिंस राज को उपविजेता घोषित किया गया. मवि केवटी वैभव कुमार झा तीसरे स्थान पर रहे. बालिका वर्ग में किलकारी की शिल्पी कुमारी, वैष्णवी एवं खुशबू क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही. विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की गई. चौथे से 10वें स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल से सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >