इसीआरकेयू की केंद्रीय टीम ने सुनी दरभंगा शाखा के कर्मियों की समस्याएं

कार्यकारिणी की बैठक शाखा के कोचिंग डिपो के हाॅल में शाखा सचिव मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में की गयी.

दरभंगा. इसीआरकेयू दरभंगा शाखा की कार्यकारिणी की बैठक शाखा के कोचिंग डिपो के हाॅल में शाखा सचिव मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में की गई. इसमें केंद्रीय सहायक मंत्री हाजीपुर सह मंडल मंत्री समस्तीपुर केंद्रीय संगठन मंत्री मनोज कुमार, एसपी मिश्रा, शाखा अध्यक्ष अनिल कुमार राय, एएन खान, कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, उपाध्यक्ष ऋषि कुमार, उपाध्यक्ष यादव, शाखा सचिव मुस्ताक अहिया, शाखा सचिव जयकांत यादव, शाखा सचिव सुखदेव साह, सहायक सचिव मुकेश कुमार, संगठन मंत्री अभय कुमार झा, संगठन मंत्री हरे राम पासवान कोषाध्यक्ष ने भाग लिया. बैठक में दरभंगा शाखा अधीन झंझारपुर, जयनगर, सकरी व सीतामढ़ी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा सहायक मंत्री को कर्मचारियों की समस्या से अवगत कराया. सहायक मंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया कि जल्द ही रेलवे के उच्च बड़े स्तर के पदाधिकारी से मिलकर समस्या का समाधान किया जाएगा. मीटिंग समाप्ति के बाद इसीआरकेयू के पूरे टीम द्वारा लहेरियासराय स्टेशन का भी निरीक्षण किया गया. कर्मचारियों से उनकी समस्या सुनी गई एवं समस्या का शीघ्र निदान करवाने का आश्वासन दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >