बिजली पोल से उड़ी चिंगारी से दो बीघा में लगी गेहूं की फसल राख

प्रखंड क्षेत्र के पोखराम गांव में शनिवार की दोपहर बाद लगी आग से गेहूं की फसल खाक हो गयी.

बिरौल (दरभंगा). प्रखंड क्षेत्र के पोखराम गांव में शनिवार की दोपहर बाद लगी आग से गेहूं की फसल खाक हो गयी. आग खेत में गाड़े गए बिजली के खंबे से निकली चिंगारी से लगी बतायी जा रही है. किसानों ने जल रही गेहूं की फसल को डंडे से पीट-पीट कर बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग फैलती ही चली गई. तब किसानों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी. हालांकि तब तक दो बीघा में लगी गेहूं की फसल जल कर राख हो चुकी थी. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पायी. अगलगी की इस घटना में अमरजीत चौधरी, शिव किशोर चौधरी व बुधन चौधरी की गेहूं की फसल के साथ अगल-बगल के लोगों का भूसा भी राख हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >