स्मार्ट क्लास वाले स्कूलों में इंटरनेट अनिवार्य, शिक्षा परियोजना परिषद ने जारी किया निर्देश

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने प्रदेश के सभी स्मार्ट क्लास वाले विद्यालयों में इंटरनेट की सुविधा अनिवार्य करने का निर्देश दिया है. यह कदम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है. प्रधानाध्यापकों के लैपटॉप-मॉडेम से कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी.

Smart Class Bihar: बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने स्मार्ट क्लास वाले विद्यालयों में इंटरनेट की सुविधा अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. परिषद के राज्य परियोजना निदेशक धर्मेंद्र कुमार ने सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी कर इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है.

प्रधानाध्यापक के लैपटॉप-मॉडेम से मिलेगी कनेक्टिविटी

परिषद के निर्देश के अनुसार राज्य के चयनित विद्यालयों में स्मार्ट क्लास स्थापित किये जा रहे हैं. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के संचालन के लिए इंटरनेट को आवश्यक बताया गया है.

जिन प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास स्थापित हैं, वहां प्रधानाध्यापक-प्रधान शिक्षक के लैपटॉप-मॉडेम के माध्यम से इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है. इसके लिए ड्राफ्ट एसएसए फ्रेमवर्क के तहत कंपोजिट स्कूल ग्रांट में उपलब्ध राशि का प्राथमिकता के आधार पर उपयोग किया जाएगा.

बीएसएनएल कनेक्शन की होगी जांच

परिषद ने निर्देश दिया है कि जिन विद्यालयों में पहले से भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल के माध्यम से इंटरनेट सुविधा उपलब्ध करायी गयी है, वहां प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के स्तर से कनेक्टिविटी की जांच करायी जाए.

यदि बीएसएनएल कनेक्शन काम नहीं कर रहा है या पर्याप्त नहीं है, तो आवश्यकता के अनुसार अन्य इंटरनेट सेवा प्रदाता के माध्यम से भी कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.

दरभंगा में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान संजय कुमार ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों, स्मार्ट क्लास वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापक-प्रधान शिक्षक और नोडल शिक्षकों को निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है. उन्होंने सभी स्मार्ट क्लास में इंटरनेट की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

यह भी पढ़ें: ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में दरभंगा के खिलाड़ियों ने जीते तीन कांस्य पदक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Minu gupta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >