Darbhanga: जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं एसएसपी ने नामांकन केंद्रों का किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कौशल कुमार एवं एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने नामांकन केन्द्रों का निरीक्षण किया.

दरभंगा. विधानसभा चुनाव के सफल संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कौशल कुमार एवं एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने नामांकन केन्द्रों का निरीक्षण किया. समाहरणालय परिसर में बहादुरपुर, हायाघाट, दरभंगा ग्रामीण एवं केवटी विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाए गए नामांकन केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. साथ ही समाहरणालय परिसर में संचालित सिंगल विंडो केंद्र का भी निरीक्षण किया. सदर अनुमंडल कार्यालय स्थित सिंगल विंडो सिस्टम के बेहतर संचालन को लेकर एसडीओ विकास कुमार को निर्देशित किया. डीएम कौशल कुमार ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया की सभी आवश्यक तैयारी पूरी है. सभी विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन कार्य प्रारंभ हो चुका है. नामांकन सुबह 11 बजे से दाेपहर तीन बजे तक होगा. मौके पर सहायक समाहर्ता के परीक्षित, उपनिदेशक जनसंपर्क, उप निर्वाचन अधिकारी आदि मौजूद थे.

तृतीय मतदान पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

प्लस टू शफी मुस्लिम उच्च विद्यालय में विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े कर्मियों का प्रशिक्षण जारी है. मास्टर ट्रेनरों ने शुक्रवार को तृतीय मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया. इस दौरान प्रशिक्षण कोषांग के वरीय पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद भी मौजूद रहे. उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को मतदान प्रक्रिया की बारीकियों, ईवीएम/वीवीपैट के संचालन, आदर्श आचार संहिता तथा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >