मखान के उत्पादन की गुणवत्ता की दी जानकारी

मखाना की खेती को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को दूरदर्शन किसान चैनल की ओर से कृषि चौपाल का आयोजन किया गया.

सदर. मखाना की खेती को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को दूरदर्शन किसान चैनल की ओर से कृषि चौपाल का आयोजन किया गया. इसमें केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अधिकारी आइसीएआर राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र दरभंगा व केन्द्रीय कटाई उपरांत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान लुधियाना के वैज्ञानिक, राज्य कृषि विभाग के अधिकारियों व स्थानीय किसानों ने हिस्सा लिया. इस विशेष एपिसोड में मखान के उत्पादन और प्रसंस्करण को लेकर विमर्श किया गया. इस दौरान मखान की ब्रांडिंग व उसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान दिलाने पर भी चर्चा की गयी. कहा गया कि केंद्रीय कृषि मंत्रालय के प्रयासों के तहत बजट में मखान उत्पादक किसानों के लिए विशेष प्रावधान किए गये हैं, जिससे उन्हें तकनीकी सहायता विपणन, नेटवर्क व उन्नत कृषि उपकरण उपलब्ध हो सके. कृषि चौपाल कार्यक्रम में मिथिला क्षेत्र के किसानों को मखान उत्पादन की आधुनिक विधियों से अवगत कराया गया. इसके विपणन, पैकेजिंग व ब्रांडिंग के महत्व को भी बताया गया.

कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अपर आयुक्त विस्तार डॉ प्रशांत आरमोरीकर व राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र दरभंगा के निदेशक डॉ नचिकेत कोतवालीवाले विशेष रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम में हुई परिचर्चाओं के माध्यम से मखान उत्पादक किसानों को उनकी उपज की गुणवत्ता में सुधार के बावत बताया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >