परदेश गया था पति, घर में अकेली थी महिला, फंदे से लटका मिला शव

बिहार के कमतौल में एक नवविवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला। पति परदेश में था, पुलिस ने यूडी कांड दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कमतौल. वाजिदपुर गांव में सोमवार को एक नवविवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला. जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस, शव को पोस्टमार्टम के लिये डीएमसीएच ले गयी. पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया. मृतका के पिता सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र के बलहा मकसूदनपुर निवासी रामा महतो ने थाने में यूडी कांड दर्ज कराया है. बताया है कि पिछले वर्ष पुत्री की शादी वाजिदपुर निवासी मोख्तार महतो से हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद ही मजदूरी के लिए दामाद परदेश चला गया. तब से पुत्री घर में अकेली रह रही थी. मृतका के पिता ने बताया कि सोमवार की शाम करीब चार बजे ग्रामीणों ने फोन कर सूचना दी, कि बेटी घर में लटकी हुई है. वे तुरंत वाजिदपुर पहुंचे. वहां देखा कि पुत्री लाल कपड़े में फंदे से लटकी थी. उसकी मौत हो चुकी थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. मृतका के पिता ने भी पुलिस को दिए बयान में कहा कि उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है. पुत्री ने खुद फांसी लगाकर जान दी है. पुलिस यूडी कांड दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivendra kumar shar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >