Darbhanga News: बंदा चौक पर खाद-बीज की दुकान में भीषण आग, 20 लाख से अधिक की क्षति

Darbhanga News:अंचल क्षेत्र के पश्चिमी सीमा पर अवस्थित बंदा चौक पर सोमवार की देर रात एक खाद-बीज दुकान में भीषण आग लग गई.

Darbhanga News: बिरौल. अंचल क्षेत्र के पश्चिमी सीमा पर अवस्थित बंदा चौक पर सोमवार की देर रात एक खाद-बीज दुकान में भीषण आग लग गई. बैद्यनाथ कृषि केंद्र नामक इस दुकान में लगी आग से भारी नुकसान हुआ है. स्थानीय लोगों ने जब दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलती देखीं, तो तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी. मौके पर पहुंची दमकल टीम और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. दुकान के मालिक भावेश कुमार मिश्रा ने बताया कि रोज की तरह रात आठ बजे दुकान बंद कर वे अपने घर चले गए थे. रात करीब एक बजे पड़ोसी से दुकान में आग लगने की सूचना मिलने पर पहुंचे तो आग की लपटें उठ रही थीं. आग में दुकान में रखी खाद की बोरियां, धान के बीज, कीटनाशक दवाएं एवं अन्य कृषि सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो गईं. इस संबंध में उन्होंने जगन्नाथपुर पिकेट प्रभारी को सूचना दी. लाखों के सामान के जल जाने की बात कही. आग लगने के कारणों को लेकर उन्होंने आशंका जताई कि संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ है. वहीं, अंचलाधिकारी आदित्य शंकर ने बताया कि उन्हें मोबाइल पर आग की जानकारी मिली है, लेकिन अब तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >