Darbhanga News: दरभंगा. झांसा देकर मामी से दुष्कर्म करने वाले फरार भगिना के घर की महिला थाना की पुलिस ने कुर्की जब्ती की है. महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने बताया कि अगस्त 2023 में मामी ने सोनकी थाना क्षेत्र निवासी भगीना के विरुद्ध झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करायी थी. मामला दर्ज होने के बाद से आरोपित फरार चल रहा है. पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए कई बार छापेमारी की, हालांकि उसे पकड़ा नहीं जा सका. थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गयी है. इधर, नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे आरोपित तिलकेश्वर थाना क्षेत्र निवासी राजा बाबू यादव के घर महिला थाना की पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया है. समय सीमा के अंदर राजा के सरेंडर नहीं करने पर कुर्की जब्ती की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
