Darbhanga News: मनीगाछी. स्थानीय पुलिस ने चनौर इकराथर निवासी वारंटी कमलेश कुमार यादव तथा उनके पुत्र मिथिलेश कुमार यादव उर्फ मनीष को रविवार की सुबह उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पिता-पुत्र दोनों पर मारपीट का आरोप था. दूसरी ओर न्यायालय के आदेश की अवहेलना किए जाने के कारण एनबीडब्ल्यू वारंटी महथौर निवासी मो. इलियास, मो. शौकर, मो. एहसान व मो. रिजवान को भी न्यायिक हिरासत मे भेज दिया. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि धराये सभी छह आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
