सोमवारी से पहले बाबा कुशेश्वर धाम में चेन चोरी, गर्भगृह में महिला के गले से सोना गायब

सावन की तीसरी सोमवारी से पहले बाबा कुशेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच गर्भगृह में पूजा के दौरान एक महिला के गले से सोने की चेन चोरी हो गई। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिला की तलाश में जुटी है।

Kusheshwarsthan News: सावन की तीसरी सोमवारी से पहले रविवार को बाबा कुशेश्वर धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच चोरी की घटना सामने आयी है. मंदिर के गर्भगृह में जलाभिषेक के लिए गयी एक महिला के गले से सोने की चेन गायब हो गयी. मामले में स्थानीय बाजार के स्वर्ण व्यवसायी अमित आनंद ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात महिला पर चेन चोरी का आरोप लगाया है.

पूजा के दौरान गले से गायब हुई सोने की चेन

अमित आनंद ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि उनकी मां सुबह करीब 8.45 बजे मंदिर के गर्भगृह में पूजा के लिए गयी थीं. पूजा के दौरान भीड़ के बीच एक अज्ञात महिला ने कथित रूप से उनके गले से सोने की चेन निकाल ली और भीड़ में गायब हो गयी.

घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गयी.

CCTV में कैद हुई संदिग्ध महिला

थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि मंदिर के गर्भगृह में लगे CCTV कैमरे में घटना कैद हुई है. फुटेज में एक संदिग्ध महिला दिखाई दे रही है.

पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिला की पहचान करने और उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है.

चेन बरामद करने में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. पुलिस जल्द ही संदिग्ध महिला की पहचान कर उसे पकड़ने और चोरी गयी चेन बरामद करने का प्रयास कर रही है.

सावन के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपने कीमती सामान की सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संतोष पोद्दार

संतोष पोद्दार को पत्रकारिता का 20 वर्षों का लंबा अनुभव है. ये सामाजिक, राजनीतिक, आपराधिक व धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हैं और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >