Darbhanga News: दो अलग-अलग गांवाें से लड़की का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज

Darbhanga News:बहेड़ा थाना क्षेत्र के अलग-अलग दो गांवों से दो लड़कियों के अपहरण का मामला सामने आया है.

Darbhanga News: बेनीपुर. बहेड़ा थाना क्षेत्र के अलग-अलग दो गांवों से दो लड़कियों के अपहरण का मामला सामने आया है. इसे लेकर एक अपहृता के पिता ने रढ़ियाम के राम लखन शर्मा, उसकी पत्नी समेत उसके पुत्र चंदन कुमार शर्मा पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया है कि 17 दिसंबर को आरोपितों ने उनकी लड़की का अपहरण कर लिया. दूसरी अपहृता के दादा ने पोती के अपहरण को लेकर थाना में आवेदन दिया है. इसमें घोंघिया निवासी बिल्टू सहनी, उसकी पत्नी सावित्री देवी, बेटा राजा सहनी, राहुल सहनी, पंकज सहनी तथा नेहरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी सुदीना देवी, अजय सहनी, भुवनेश्वर सहनी पर शादी के नीयति से योजना बनाकर 18 दिसंबर की शाम नाबालिग पोती के अपहरण का आरोप लगाया है. इस संबंध में पूछने पर बहेड़ा थानाध्यक्ष हरिद्वार शर्मा ने कहा कि प्रथम दृष्टया दोनों मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है. वैसे दोनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिसिया कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >