न्यायिक अधिकारियों ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को स्थानीय न्यायालय परिसर में पौधरोपण किया गया

बेनीपुर. विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को स्थानीय न्यायालय परिसर में पौधरोपण किया गया. मौके पर अपर जिला व सत्र न्यायाधीश प्रथम माधवेंद्र सिंह ने कहा कि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक होना होगा. पिछले सप्ताह से लोग गर्मी से परेशान हैं. तापमान 45 से 50 डिग्री तक जा रहा है. सभी जानते हैं कि शहरीकरण, उद्योगीकरण, खेती के लिए जमीन तैयार करने जैसे कारणों से पेड़-पौधों के काटने से ये हालात हो रहे हैं. भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए हरियाली लानी होगी. वहीं, अपर जिला व सत्र न्यायाधीश द्वितीय ऋषि गुप्ता ने कहा कि हमें नये पेड़ों को लगाने के साथ-साथ पुराने पेड़ों को काटने से बचाना होगा. हमें पर्यावरण को साथ लेकर विकास करना चाहिए. अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम संगीता रानी ने कहा कि वृक्ष की महत्ता इतनी है कि हमारे पूर्वजों ने एक वृक्ष को सौ पुत्र के बराबर दर्जा दिया है. वृक्ष लगाना व उसकी रक्षा करना हर मानव का नैतिक कर्तव्य है. मौके पर सिरिश्तेदार सुनील कुमार कर्ण, नाजिर संतोष कुमार, प्राधिकार सहायक कुमार गौरव, लिपिक ओमप्रकाश सिंह, राजेश कुमार, शंकर, निरंजन वर्मा, राजेश कुमार सिंह, पीएलवी नीतीश कुमार राम सहित वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >